
CUET UG 2025 Results scorecard at cuet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2025 का परिणाम 4 जुलाई को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, पर्सेंटाइल और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी के महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी।
इस परीक्षा के जरिए देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों (UG Courses) में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा दी थी।
CUET UG Result: सबसे अधिक रहा टॉप स्कोर
नतीजों में इस बार कुछ विषयों में छात्रों ने असाधारण प्रदर्शन किया है। खास तौर पर पंजाबी, उर्दू, मनोविज्ञान, बिजनेस स्टडीज, जियोग्राफी और फाइन आर्ट्स जैसे विषयों में अधिकतम NTA स्कोर 250 तक पहुंचा, जो इस साल का सर्वोच्च स्कोर है।
CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी में प्रतिशत कैसे निकाला जाता है?
सीयूईटी यूजी परीक्षा में सभी विषयों और शिफ्टों के लिए अलग-अलग प्रतिशत (Percentile) स्कोर निकाले जाते हैं। अगर आपने किसी शिफ्ट में परीक्षा दी है, तो आपका प्रतिशत यह बताता है कि उस शिफ्ट में आपके जितने या आपसे कम अंक कितने लोगों को मिले हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपका प्रतिशत 90 है, तो इसका मतलब है कि आपसे कम या बराबर अंक 90% परीक्षार्थियों को मिले हैं।
CUET UG Result: माध्यम-वार पंजीकृत और उपस्थित उम्मीदवारों की लिस्ट
| माध्यम | पंजीकृत उम्मीदवार | उपस्थित उम्मीदवार |
| असमिया | 3,164 | 1,493 |
| बंगाली | 9,968 | 4,869 |
| अंग्रेजी | 11,11,037 | 8,73,115 |
| गुजराती | 354 | 233 |
| हिंदी | 2,20,703 | 1,85,605 |
| कन्नड़ | 70 | 46 |
| मलयालम | 544 | 412 |
| मराठी | 146 | 113 |
| उड़िया | 323 | 214 |
| पंजाबी | 124 | 78 |
| तमिल | 4,992 | 3,450 |
| तेलुगु | 182 | 128 |
| उर्दू | 275 | 215 |
NTA CUET UG Result 2025: लिंग के आधार पर अभ्यर्थियों की भागीदारी
परीक्षा में कुल 13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,71,735 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें 6,47,934 महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 5,23,988 उपस्थित रहीं। वहीं, पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 7,06,760 रही, जिनमें से 5,47,744 परीक्षा में शामिल हुए। तीसरे लिंग से 5 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 3 ने परीक्षा दी।
CUET UG Result 2025: श्रेणीवार परीक्षा में भागीदारी के आंकड़े
सीयूईटी यूजी 2025 के लिए कुल 13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,71,735 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। श्रेणियों के अनुसार देखें तो सामान्य वर्ग से सबसे अधिक 6,08,705 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4,75,051 उपस्थित रहे। ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग से 4,44,227 पंजीकृत थे, जिनमें 3,59,264 ने परीक्षा दी। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 73,017 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और 60,315 उपस्थित हुए।
एससी वर्ग से 1,44,289 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया, जिनमें से 1,14,751 परीक्षा में शामिल हुए। एसटी श्रेणी में पंजीकरण की संख्या 84,461 रही, जिसमें से 62,354 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
CUET Result UG: 300 परीक्षा शहरों में आयोजित हुई परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा देशभर के 300 शहरों में आयोजित की गई, जिसमें भारत के अलावा 15 विदेशी शहरों को भी शामिल किया गया था। इन विदेशी शहरों में अबू धाबी, दोहा, दुबई, म्यूनिख, काठमांडू, कुआलालंपुर, कुवैत सिटी, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, पश्चिम जावा और वाशिंगटन शामिल हैं।
NTA CUET UG Result 2025: 13 भाषाओं में हुआ परीक्षा का आयोजन
CUET UG 2025 परीक्षा 19 दिनों में 35 शिफ्टों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 1,059 प्रश्न पत्र शामिल थे। इन प्रश्न पत्रों में 322 अलग-अलग पेपर थे और कुल मिलाकर 57,940 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई।
CUET UG: पांच विषयों में उच्चतम स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची
| आवेदन संख्या | स्कोर |
| 253510212904 | 1225.93 |
| 253510482971 | 1210.10 |
| 253510237965 | 1205.17 |
| 253510131343 | 1203.40 |
| 253510914850 | 1200.12 |
| 253510344583 | 1194.37 |
| 253510459608 | 1193.77 |
| 253510359031 | 1191.25 |
| 253510422569 | 1191.06 |
| 253510498544 | 1190.76 |
| 253510041548 | 1190.09 |
| 253510414993 | 1187.84 |
| 253510265376 | 1186.34 |
| 253510368205 | 1185.62 |
| 253510338363 | 1184.97 |
| 253510078529 | 1184.30 |
| 253510438176 | 1181.93 |
| 253510320081 | 1179.91 |
| 253510069616 | 1179.04 |
| 253510783726 | 1176.44 |
CUET UG Result 2025: 13.54 लाख में से 10.71 लाख छात्र हुए परीक्षा में शामिल
परीक्षा 13 मई से 4 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कुल 13,54,699 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से केवल 10,71,735 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जो कि केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य है।
CUET UG Result 2025: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
- केवल 1 उम्मीदवार ने अपने चुने हुए 5 विषयों में से 4 में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
- कुल 17 उम्मीदवारों ने 3 विषयों (अपने चुने हुए विषयों में से) में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
- कुल 150 उम्मीदवारों ने 2 विषयों (अपने चुने हुए विषयों में से) में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
- कुल 2679 उम्मीदवारों ने 1 विषय (अपने चुने हुए विषयों में से) में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
CUET Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- ‘Common University Entrance Test [CUET (UG)-2025]’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी।
- अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका CUET UG 2025 स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Result 2025: रिजल्ट जारी
NTA CUET UG Result 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 जुलाई 2025 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से CUET UG 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Result Website Link: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी होने पर छात्र सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in या एनटी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करें:
- सबसे पहले ऊपर बताई किसी भी वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब सीयूईटी यूजी परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
भविष्य की आवश्यकता के लिए परिणाम को पीडीएफ प्रारूप में सेव कर लें।
यह भी पढ़ें : UPSC: अगर नहीं बन पाए IAS-IPS! तो यूपीएससी का ‘प्रतिभा सेतु’ आसान करेगा नौकरी की राह, जानें किसे और कैसे होगा फायदा
यह भी पढ़ें : DU Exam Form: Only 8 Steps to Fill Form & Fee Payment




